नीतीश कुमार का ये हाल! दिलीप जायसवाल और संजय झा के इशारे पर उठाते नजर आये आरती की थाली, ताजा वीडियो ने फिर उठाएं कई सवाल

नीतीश कुमार का ये हाल! दिलीप जायसवाल और संजय झा के इशारे पर उठाते नजर आये आरती की थाली, ताजा वीडियो ने फिर उठाएं कई सवाल

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर पिछले कई महीनों से सवाल उठ रहे है। उनके अलग-अलग वीडियो समय समय पर वायरल भी होते रहे है। विधानमंडल के फोटो सूट के दौरान मंत्री वीरेंद्र यादव और सम्राट चौधरी द्वारा उनके हाथ का रोकना हो। राष्ट्रगान के दौरान खड़े होकर पत्रकारों को इशारा करना और सचिव द्वारा इस हरकत को रोकने के लिए कहना। गृह मंत्री के दौरे के दौरान महिला के कंधे पर हाथ रखकर घुमाना हो। इस तरह के कई वीडियो लगातार वायरल होते रहे है और उनकी तबीयत को लेकर भी सवाल उठते रहे है।

नीतीश कुमार ने एक बार फिर किया अजीबोगरीब हरकत, मंच पर आते ही महिला के कंधे पर रख दिया हाथ, अमित शाह और सम्राट चौधरी ने हटाया हाथ
ताजा वीडियो रामनवमी की शाम का है जब पटना के डाकबंगला चौराहे पर मुख्यमंत्री रामनवमी जुलूस का अभिनंदन कर रहे थे। इस दौरान आरती की थाली लेकर मुख्यमंत्री खड़े है। उनकी पार्टी के सांसद और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री को इशारा कर रहे है कि आरती दिखाईये। संजय झा और दिलीप जायसवाल तो उनका हाथ पकड़कर आरती करवा रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री के बगल में खड़े उनके उपमुख्यमंत्री मुस्कुरा कर इशारा करते नजर आ रहे है।

बिहार सरकार की मंत्री का मोबाइल गायब, पटना के मंदिर में पूजा के दौरान हुई घटना
नीतीश कुमार के इस ताजा वीडियो ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिये है और विपक्ष को एक नया राजनीतिक हथियार दे दिया है क्योकि विपक्ष खासतौर पर आरजेडी की ओर से लगाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक स्थिति को लेकर सवाल उठाये जा रहे है। बिहार में जेडीयू अभी पूरी तरह से घिरी नजर आ रही है, एक तरफ वक्फ बिल ने जेडीयू के मुस्लिम नेताओं की नाराजगी बढा थी है, भले ही दो दिन पहले जेडीयू के मुस्लिम नेता ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये कहा कि उनकी पांचों शर्त को मान लिया गया है लेकिन हकीकत ये है कि ये मामला जेडीयू के लिये गले की हड्डी बन गई है, दूसरी ओर नीतीश के हर ताजा वायरल वीडियो से पार्टी फंसते नजर आ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now