जयराम महतो फिर से शुरू कर रहे है जनता दरबार, मंगलवार से प्रखंड कार्यालय में बैठक सुनेंगे लोगों की समस्या

जयराम महतो फिर से शुरू कर रहे है जनता दरबार, मंगलवार से प्रखंड कार्यालय में बैठक सुनेंगे लोगों की समस्या

गिरिडीहः डुमरी ने जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो एक बार फिर से जनता दरबार शुरू कर रहे है। आठ अप्रैल मंगलवार से वो जनता की समस्याओं को सुनने और उसका समाधान करने के लिए जनता दरबार की शुरूआत नावाडीह प्रखंड कार्यालय से कर रहे है।

Gn6uHlnWEAAKYRQ

बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका
डुमरी से विधायक का चुनाव जीतने के बाद से ही जयराम महतो अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे और उसका समाधान भी कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों को हड़काने का उनका कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रांची में रहने की वजह से उन्होने अपना जनता दरबार स्थगित कर दिया था, एक बार वो फिर से इसकी शुरूआत कर रहे है और चार प्रखंड में अलग-अलग दिन और समय में जनता दरबार लगाया करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now