यूपी में गलत हो रहा है, पुलिस पर जुर्माना लगाना होगा, सिविल विवादों को आपराधिक मामले पर बदलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2025

शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,TET परीक्षा बिना नौकरी या प्रमोशन नहीं

डेस्कः उत्तर प्रदेश में सिविल विवादों को आपराधिक मामलों में बदलने की प्रवृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने कहा है कि यह कानून के शासन का उल्लंघन है। (This si complete breakdown of rule of low) CJI ने कहा कि मैं पुलिस उप- महानिदेशक से भी इस मामले में पहल करने के लिए कहूंगा। यह गलत है,हम इस मामले को पासओवर कर रहे हैं, लेकिन अब जो भी मामला (यूपी में) आएगा, हम पुलिस पर जुर्माना लगाएंगे।

OMG: नसबंदी के बाद भी महिला हुई गर्भवती, हरिद्वार CMO कार्यालय से फाइल भी गुम
जस्टिस खन्न ने आगे कहा कि यूपी में आये दिन सिविल मुकदमों को आपराधिक मामलों में बदला जा रहा है। ये बेतुका है, सिर्फ पैसे के लेन-देन को अपराध नहीं बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि मैं जांच अधिकारी को गवाह के कटघरे में आने को कहूंगा। जांच अधिकारी को गवाह के कठघरे में खड़े होकर अपराध का मामला बनाने दें. यही सही रहेगा। आगे से इस तरह के किसी भी मामले के आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही कोर्ट ने आगे से जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है।

See also  हर परिवार के एक सदस्य को देंगे सरकारी नौकरी: विधानसभा चुनावों के बीच CM योगी ने किया वादा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now