- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची के निजी स्कूलों को फीस कमेटी बनाने का उपायुक्त ने दिया आदेश,एक सप्ताह में लिस्ट देने को कहा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2025

रांची के निजी स्कूलों को फीस कमेटी बनाने का उपायुक्त ने दिया आदेश,एक सप्ताह में लिस्ट देने को कहा

रांचीः निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के मामले को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यो को पत्र लिखा है। डीसी ने प्राचार्यों को पत्र लिखकर स्कूल के स्तर पर फीस कमेटी एवं अभिभावक संघ का गठन करने को कहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा मानोनीत प्रतिनिधि ही फीस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका
फीस कमेटी में प्राचार्य, स्कूला प्रबंधन द्वारा मनोनीत तीन टीचर और अभिभावक शिक्षक संघ द्वारा नामित चार अभिभावक इसके सदस्य होंगे। स्कूलों को एक हफ्ते के अंदर कमेटी का गठन कर इसकी जानकारी डीसी कार्यालय को देने को कहा गया है। फीस को लेकर कमेटी गठन के लिए इससे पहले स्कूली शिक्षा शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखा था। जिसमें स्कूल के स्तर पर फीस कमेटी गठन कर इसकी रिपोर्ट विभाग को देने का निर्देश दिया गया था।

See also  मटन के स्वाद पर होटल मालिक और डॉक्टर के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now