Ram Navami: राम नवमी पर सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा-विधि, मंत्र, उपाय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2025

ram-navami-2025

Ram Navami Muhurat Pooja Time: राम नवमी 2025 रविवार यानी आज है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस बार राम नवमी के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पंचांग अनुसार, नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 7.26 बजे से शुरू होकर 6 अप्रैल को शाम 7.22 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 6 अप्रैल को राम नवमी मनेगी। रामनवमी पर पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा सुलक्ष्मी योग, मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग भी बनने जा रहा है। इन शुभ संयोग में श्रीराम जी की पूजा करने से भक्तों को पुण्य फल की प्राप्ति होगी। राम नवमी पर पूजा के मुहूर्त, विधि, उपाय, भोग, मंत्र महत्व व सबकुछ-

राम नवमी महत्व: पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था, जो आज है।

See also  नंबर बढ़ा दिए, ‘गिफ्ट’ दो; भागलपुर में भी हाथरस जैसा प्रोफेसर, ऑडियो वायरल

राम नवमी पर सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें पूजा
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04 बजकर 54 मिनट से प्रात: 05 बजकर 41 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 01 बजकर 05 मिनट तक

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 06:41 पी एम से 07:03 पी एम

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त – 11:08 ए एम से 01:39 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 31 मिनट्स

राम नवमी मध्याह्न का क्षण – 12:24 पी एम

कर्मचारियों को जंजीर में बांधकर बना दिया कुत्ता, फर्श पर रखा सिक्का चाटने को किया मजबूर; प्राइवेट कंपनी की करतूत: VIDEO

शुभ योग

रवि पुष्य योग : सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 07 अप्रैल सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 07 अप्रैल सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक
रवि योग: पूरे दिन

चौघड़िया मुहूर्त

चर – सामान्य 07:40 से 09:15
लाभ – उन्नति 09:15 से 10:49
अमृत – सर्वोत्तम 10:49 से 12:24
शुभ – उत्तम 13:58 से 15:33
शुभ – उत्तम 18:42 से 20:07
अमृत – सर्वोत्तम 20:07 से 21:32
चर – सामान्य 21:32 से 22:58
लाभ – उन्नति 01:48 से 03:14, अप्रैल 07काल रात्रि
शुभ – उत्तम 04:39 से 06:04, अप्रैल 07

See also  नीतीश को छोड़ने के बाद केसी त्यागी ने थामा RLD का दामन, कहा- MP-MLA बनने नहीं आया, जयंत को मजबूत करूंगा

पूजा करने की विधि

1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2- भगवान श्री राम का जलाभिषेक करें

3- प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4- अब प्रभु को पीला चंदन, वस्त्र, फल और पीले पुष्प अर्पित करें

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

6- श्रीराम स्तुति का पाठ व मंत्र जाप करें

7- पूरी श्रद्धा के साथ भगवान राम जी की आरती करें

8- श्रद्धा अनुसार प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं

9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें

भोग: बेर, खीर, केसर,पंजीरी, पंचामृत,मिठाई, फल,सूखे मेवे, किशमिश आदि

रामनवमी उपाय: मनोकामना पूर्ति के लिए श्री राम चालीसा व बालकांड का पाठ करें। इच्छा अनुसार, गरीबों को दान करें।

राम जी के मंत्र

श्री रामचन्द्राय नमः
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम। श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।
” ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम – क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः
नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट। लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।

See also  गैंग का भंडाफोड़ः रांची में बच्चों का अपहरण कर मंगवाते थे भीख, बिहार से बंगाल तक फैला है नेटवर्क

डिस्क्लेमरः हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now