RJD अध्यक्ष लालू यादव बिगड़ने के बाद दिल्ली गए, किडनी में इंफेक्शन और पीठ में घाव से हैं पीड़ित

RJD अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली ले जाने की तैयारी

पटनाः इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को लेकर आ रही है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इलाज के लिए उन्हे दिल्ली ले जाने की तैयारी थी, इसी बीच तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।उपचार के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बेहतर इलाज के लिए उनको दिल्ली भेज दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनके साथ दिल्ली गई है। डॉक्टरों के अनुसार, लालू यादव के किडनी में इंफेक्शन और पीठ में घाव हो गया है।

lalu yadav 1

बिहार की IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, 22 की उम्र में IPS, 28 में नौकरी छोड़ने वालीं ‘लेडी सिंघम’ कौन हैं
लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से लगातार निगरानी में है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे दोपहर में एयरएंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयार हो रही थी, लेकिन तबीयत में ज्यादा गिरावट के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद भी लालू यादव दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में रहे है।बताया जा रहा है कि आरजेडी अध्यक्ष का शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, वो लगभग 11 अन्य बिमारियों से जूझ रहे है।2022 में लालू को किडनी की बीमारी का पता चला था।उनकी केवल 25 % किडनी ही अच्छे से काम कर रही थी। डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की। 5 दिसंबर 2022 को ट्रांसप्लांट किया गया।

See also  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी देगी नीतीश सरकार, 10 लाख नौकरी के लक्ष्य को बढ़ाने का फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now