- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हाईवे पर 15 बार पलटी कार, हवा में उछले पिता और दो बेटे, हादसे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

car-accident-in-bengluru

चित्रदुर्ग: एनएच-150ए पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा चित्रदुर्ग जिले के मोनकलमुरु तालुक के बोम्मक्कनहल्ली मस्जिद के पास हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसा का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार 15 बार पलटी। इस दौरान कार में सवार लोग हवा में उछलते हुए दिखे। पुलिस के अनुसार, मरने वालों में मौला अब्दुल शामिल हैं। मौला कार चला रहे थे। उनके दो बेटे, रेहमान और समीर की भी मौत हो गई।

बेटी की दोनों आंखें फोड़ दी, मां-बेटे को भी मार डाला; झारखंड में ट्रिपल मर्डर की खौफनाक कहानी

मौला की पत्नी सलीमा बेगम, उनकी मां फातिमा और बेटा हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें बल्लारी वीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। यह परिवार मूल रूप से यादगीर का रहने वाला है। वे बेंगलुरु में मजदूरी करते थे।

See also  'एक तसला और फोटो नहीं आई'- फोटोबाजी के चक्कर में गड्डे में जा गिरे डॉ साहब, VIDEO वायरल

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, कार बेंगलुरु से यादगीर जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। सब इंस्पेक्टर महेश होसपेटे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह इलाका रामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।

बिहार की IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, 22 की उम्र में IPS, 28 में नौकरी छोड़ने वालीं ‘लेडी सिंघम’ कौन हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now