रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, ओलावृष्टि कल से, 5-7 डिग्री तक गिरेगा पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2025

रांची सहित 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश, गर्मी से आज मिलेगी लोगों को राहत

रांचीः राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बुधवार को मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दिन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं आलोवृष्टि होने के आसार जताये गये है। इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के कारण तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट होगी।

रांची पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा के दौरान झड़प, पाहन समेत कई घायल, जुलूस के झंडे से झालर टूटने से हुआ था विवाद
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मंगलवार को गर्मी रही। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बोकारो में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में तापमान में कमी आई। जबकि जमशेदपुर और मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 38.2 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में इन जिलों में तापमान में मामूली कमी देखी गई।

See also  झारखंड में 17 से 20 जून के बीच पहुंचेगा मानसून,अगले दो गर्मी से मिलेगी राहत, होगी बारिश

चाईबासा बाल सुधार गृह से 20 से अधिक बच्चे हुए फरार, सुरक्षाकर्मी और गार्ड पर किया जानलेवा हमला
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण दो अप्रैल से आसमान में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया।मौसम विभाग के अनुसार दो से चार अप्रैल तक राजधानी रांची सहित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग,कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बादल छाये रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। तीन अप्रैल को कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। चार अप्रैल को गढ़वा, पलामू , चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात, बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।

See also  कोल्हान और संताल में 24 जुलाई को होगी भारी से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now