गिरिडीह में दीवार के विवाद को लेकर दो परिवारों में हिंसक झड़प, पिता की हत्या, पुत्र की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2025

गिरिडीह में दीवार के विवाद को लेकर दो परिवारों में हिंसक झड़प, पिता की हत्या, पुत्र की हालत गंभीर

गिरिडीहः जमीन विवाद में एक परिवार के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पत्नी को मायके से घर लेकर आया पति, नहीं कर पाया कंट्रोल, किया कुछ ऐसा, बीवी को जाना पड़ा अस्पताल
मफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में दीवार को लेकर गातिया आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां चली। अशोक राम और उसके गोतिया कैलाश राम के बीच कई वर्षो से दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दीवार के ही विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझ गये और मारपीट से बात लाठी-डंडे तक पहुंच गई।

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला स्कूल शिक्षक, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, खूब हुआ हंगामा
मारपीट की घटना में अशोक राम और उसके पुत्र को गंभीर चोट लगी है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अशोक ने दम तोड़ दिया। जबकि अशोक के पुत्र को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। इस मामले में आरोपी कैलाश राम और उसके दो पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now