पत्नी को मायके से घर लेकर आया पति, नहीं कर पाया कंट्रोल, किया कुछ ऐसा, बीवी को जाना पड़ा अस्पताल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2025

videsh-lady

बिजनौरः यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी के बीच पुलिस चौकी में समझौता होने के कुछ घंटे बाद ही मामला हिंसक हो गया। पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता शाइस्ता की शादी 10 साल पहले टिककोपुर गांव निवासी शाहिद से हुई थी।

शाइस्ता के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही शाहिद उनकी बेटी से झगड़ा करता था। परेशान होकर शाइस्ता पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों के बीच पुलिस चौकी में समझौता हुआ। शाहिद ने वादा किया कि अब वह पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करेगा, इस पर परिवारवालों ने शाइस्ता को उसके साथ भेज दिया।

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला स्कूल शिक्षक, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, खूब हुआ हंगामा

रास्ते में ही शाहिद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। घर पहुंचते ही उसने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल डॉक्टर शाइस्ता का इलाज कर रहे हैं।

See also  SC के जज उज्ज्वल भुयान ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- 'न्यायपालिका की आजादी को सिस्टम के अंदर ही खतरा'

घायल महिला के पिता ने बताया, ‘मेरे दामाद का अफेयर है। वह मेरी लड़की को फोटो दिखाता है। पिछले कई माह से बेटी मेरी घर ही मायके में रह रही थी। थाने में ही समझौता हुआ था। लिखित में दिया कि मेरी बेटी को अच्छे से रखेगा। पुलिस स्टेशन से जैसे ही बेटी को लेकर दामाद निकला तो उसकी मां नाराज हो गई। वह बोली कि मेरी बेटी के साथ नहीं जाएगी। अलग गाड़ी से लेकर घर गया। फिर जाने क्या हुआ कि घर पहुंचते ही ससुराल में मेरी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।’

पेंसिल से अटैक, दांत से काटा… एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के अचानक आई महिला का तांडव! डरकर भागते दिखे यात्री

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now