बाजार में पैदल जा रहा था पति…पत्नी के बॉयफ्रेंड ने सीने पर चढ़ा दी कार, पति बोला- 12 साल से… VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 27, 2025

gwalior_viral_video_

डेस्कः ग्वालियर में एक युवक को उसकी पत्नी के बॉयफ्रेंड ने कार से कुचलकर मारने की कथित कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की नीयत से कार से कुचलने की कोशिश की पर उसकी जान इस वारदात में बाल-बाल बच गई। पीड़ित की ओर से इस बारे में एक शिकायत पुलिस में दी गई है।

पीड़ित का कहना है कि कार में पत्नी का बॉयफ्रेंड मौजूद था। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जाएगी। सोशल मीडिया में पति को कार से कुचलने का सीसीटीवी VIDEO भी सामने आया है। ग्वालियर पुलिस ने सामान्य एक्सीडेंट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र का है।

रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या पर आक्रोश में विपक्षी दल, जयराम महतो ने भी आजसू-बीजेपी के रांची बंद का किया समर्थन

See also  पहले शराब पिलाई, फिर दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप, सदमे में पीड़िता

बताया जाता है कि तारागंज निवासी सुनील पाल ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी का 12 साल से इलाके के एक शख्स से अफेयर चल रहा है। उसका दावा है कि उसने कई बार वीडियो कॉल और व्हाट्सएप पर पत्नी को बात करते पकड़ा भी है। बीते 20 मार्च को पत्नी घर से पेट में दर्द का बहाना बनाकर निकली थी।

इसके बाद पति ने पत्नी का पीछा किया तो पत्नी बॉयफ्रेंड की गाड़ी में बैठी हुई पाई गई। पति ने जब पत्नी की गाड़ी रोकने की कोशिश की तो आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी। इसमें बाल बाल उसकी जान बच गई। दोनों की शादी 2016 में हुई थी।

रांची के कांके में जिला परिषद के पूर्व सदस्य और BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या, बाबूलाल और सुदेश ने की परिजनों से मुलाकात, NDA का कल रांची बंद

पति का आरोप है कि शादी से पहले से पत्नी का आरोपी के साथ अफेयर था। पत्नी के पिता को भी इस अफेयर के बारे में जानकारी थी। पति ने कहा कि उसने घटना की शिकायत झांसी रोड थाने में की थी। पुलिस ने सामान्य एक्सीडेंट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

See also  गढ़वा में प्रेमी संग देख घरवालों ने किशोरी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने पिता और भाई को पकड़ा

पति का दावा है कि यह हत्या के प्रयास का मामला है। उसने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में सीएसपी हेडक्वार्टर रॉबिन जैन का कहना है कि झांसी रोड थाने में एक्सीडेंट का मामला सामने आया था। आरोप है कि पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति को कार से टक्कर मारी है। मामले में आरोपी युवक के बयान लिए जाएंगे। सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा और जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Watch Video: हेमंत सोरेन का विकेट गिरा झूमने लगे जयराम महतो… तस्वीरों में देखिए माननीयों का क्रिकेट मैच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now