रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या पर आक्रोश में विपक्षी दल, जयराम महतो ने भी आजसू-बीजेपी के रांची बंद का किया समर्थन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2025

रांचीः कांके में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या को लेकर बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। एक बाद एक करके बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल टाइगर के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे और हेमंत सरकार पर कानून-व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाया । 

बीजेपी नेताओं ने हेमंत सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा जघन्य हत्याकांड हुई और अपराधियों का मनोबल बहुत ऊंचा है । हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने हेमंत सोरेन से कानून व्यवस्था संभालने में विफलता का आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा । रांची विधायक सीपी सिंह ने भी अनिल महतो टाइगर को श्रद्धांजलि दी और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए ।

jairam

जयराम महतो ने किया बंद का समर्थन

जयराम महतो ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रांची में राज्य के सभी विधायक मौजूद हैं और इस दौरान सरेआम गोली मारी गई है। जयराम महतो ने कहा कि जेएलकेएम झारखंड बंद का समर्थन करता है । उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सिर्फ एक तारीख का इंतजार करते हैं और वेतन से नई चीजें खरीदने की योजना बनाते हैं। अपराधी कानून- व्यवस्था को जेब में लेकर चल रहे हैं।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक के कर्मचारियों ने एक दिन में लगाया एक लाख पौधा

इंद्रजीत महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या से आक्रोश

अपराधियों द्वारा दिन -दहाड़े भाजपा के राँची ग्रामीण जिला महामंत्री सह पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्रजीत महतो उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है, बल्कि राजधानी पूरी से तरह अपराधियों के गिरप्त में आ गयी है।सरकार और प्रशासन बालू बेचने और जमीन दलालियों में व्यस्त है।जंगल राज्य स्थापित हो गया है  ।

बीजेपी नेता अनिल टाइगर की फाइल तस्वीर
बीजेपी नेता अनिल टाइगर की फाइल तस्वीर- सौजन्य सोशल मीडिया

आजसू ने किया है रांची बंद का एलान

बीजेपी ज्वाइन करने से पहले इंद्रजीत महतो पहले आजसू पार्टी में थे । सबसे पहले आजसू पार्टी ने ही रांची बंद का आह्दवान किया । सुदेश महतो सबसे पहले अनिल टाइगर को देखने के लिए पहुंचे थे । उन्होंने भी जमकर सरकार पर हमला बोला ।

See also  Dream 11 में खेलकर किसान का बेटा बना करोड़पति, 39 रुपये लगाकर जीते 4 करोड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now