JSSC CGL परीक्षा के परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, पूछा कब तक जांच होगी पूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2025

JSSC CGL पेपर लीक मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-'ऐसा लग रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही हैं'

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई। पेपर लीक की जांच को लेकर दाखिल याचिका पर चीफ जस्टिस एम एम एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया की प्रथम दृष्टि में पेपर लीक किए जाने का आरोप निराधार है। अब तक की जांच में जो तथ्य आए है उसके अनुसार पेपर लीक होने की मात्र अफवाह फैलाई गई थी।

JSSC CGL परीक्षा में पेपर लीक का बड़ा खुलासा, गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार, पुलिस के जवान ही थे शामिल
सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत से परिणाम जारी करने पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की गई। जिस पर अदालत ने रोक हटाने से इनकार करते हुए पूछा कि मामले जांच कब तक पूरी हो जाएगी। सरकार की ओर से एक माह का समय लगने की बात कही गई। जिस पर अदालत ने अगली सुनवाई 7 मई को निर्धारित की है।

See also  रांची में युवक-युवतियां ले रहे थाईलैंड का मजा! बार में हुई छापेमारी तो मच गई खलबली, नशे में धूत लड़कियां पुलिस से उलझी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now