मुख्यमंत्री आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ मंत्री और विधायक हुए शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 24, 2025

मुख्यमंत्री आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ मंत्री और विधायक हुए शामिल

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड़ स्थित आवास पर सोमवार शाम को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और सरकार में शामिल हुए मंत्री विधायक के साथ आम रोजेगार भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी । मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की। दावत -ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, विकास और अमन- चैन के साथ- साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की।

Gmz1i KawAAHUfi

 

झारखंड में नगर निकाय का चुनाव हाईकोर्ट के डेडलाइन से पहले होना संभव नहीं, विधानसभा में मंत्री ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावत-ए-इफ्तार के मौके पर कहा कि रमजान का यह पाक महीना सभी के जीवन में खुशियां लाए, सभी स्वस्थ रहें, यही दुआ करता हूँ। सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद।दावत- ए -इफ्तार में मंत्री दीपक बिरुवा,  चमरा लिण्डा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पाण्डेय, सुदिव्य कुमार के अलावे कई विधायकगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

See also  खूंटी में इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Gmz1jkYaQAArncgGmz1jyWaIAAcv6B 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now