अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2025

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे

रांचीः झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड और अमन साहू का करीबी गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। अजरबैजान की उच्च अदालत ने मयंक सिंह के प्रत्यार्पण की मंजूरी दे दी है। मयंक सिंह फिलहाल अजरबैजान के बाकू जेल में बंद है।

स्तन पकड़ना, पायजामे का नाड़ा तोड़ना, लड़की को अपनी ओर खींचना रेप नहीं- हाईकोर्ट ने आरोपियों की सजा को घटाया
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस मामले को लेकर कहा कि केंद्रीय एजेंसी की सहायता से झारखंड पुलिस मयंक सिंह को भारत लाने में कामयाब हो रही है। झारखंड एटीएस के द्वारा केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल के माध्यम से पुख्ता दस्तावेज और सबूत के आधार पर अजरबैजान के बाकू की उच्च अदालत ने मयंक सिंह को कुख्यात अपराधी मानते हुए उसके प्रत्यार्पण की मंजूरी दी। इससे पहले एटीएस को पहली सफलता उस समय मिली थी जब बाकू की निचली अदालत ने मयंक सिंह के प्रत्यार्पण को मंजूरी दी थी। अजरबैजान के कानून के आधार पर मयंक सिंह को उच्च अदालत में अपील करने का मौका दिया गया था लेकिन उच्च अदालत ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

See also  Ranchi: Xtreme Bar में डीजे हत्याकांड में बीजेपी ने सरकार को घेरा, रांची के सेल सिटी में रहता है हत्यारा अभिषेक सिंह ; गया से गिरफ्तार

ED ने 10 वर्षों में नेताओं के ख़िलाफ़ 193 मामले किए दर्ज, सिर्फ दो में ही दोषसिद्ध करने में सफलता
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि मयंक सिंह को झारखंड एटीएस के एसपी अजरबैजान से लाने जाएंगे उसके बाद उसे भारत के कोर्ट में पेश कर सजा दिलाई जाएगी। एटीएस टीम को अजरबैजान भेजने की अनुमति झारखंड सरकार से अब लेनी है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद टीम अजरबैजान चली जाएगी। विदेश में बैठकर झारखंड में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे अपराधियों को भारत लाकर उसे सजा दिलाई जाएगी, जिसमें प्रिंस खान भी है। उन्होने आगे कहा कि गैंगस्टर अमन साहू (अब मृत) के फाइनेंशियल नेटवर्क के साथ-साथ पूरे हथियार नेटवर्क को मयंक ही संभालता था। मयंक से पूछताछ के बाद जो कार्रवाई होगी उसमें अमन साहू के हथियार और फाइनेंशियल नेटवर्क दोनों को ध्वस्त करने में सहायता मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now