- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कोडरमा के अलग अलग इलाक़ों में घुसा 25-30 हथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2025

कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में 25 से 30 जंगली हाथियों का झुंड प्रवेश कर गया और खेतों में लगी गेहूं, प्याज की फसल को रौंदते हुए उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जयनगर के केंदुयाटांड से हाथियों का झुंड को बराकर नदी के पार खदेड़ दिया, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी हाथियों को बाहर कर जैसे ही वापस लौटे उसके कुछ घंटों बाद हाथियों का झुंड फिर वापस लौट आया और जयनगर के रूपायडीह, मतौनी, नईटांड़ और नावाडीह में उत्पात मचाना शुरू कर दिया । झुंड में हाथियों की संख्या ज्यादा होने से लोग दहशत में हैं। वन विभाग के द्वारा हाथियों को इलाके से बाहर खदेड़ने के लिए एक्सपर्ट बुलाने की तैयारी की जा रही है ताकि रात में हाथियों को ग्रामीण क्षेत्र से बाहर जंगल की और खदेड़ा जा सके। बता दें कि इससे पूर्व भी हाथियों के झुंड ने 2020 में मरकच्चो के बेरहवा जंगल में काफी उत्पात मचाया था। उस समय हाथियों के झुंड ने मरकच्चो के भगवतीडीह, कुम्हारटोली व नादकरी गांव में जमकर उत्पात मचाया था और लोगों के खेतों में लगे फसलों को नष्ट किया था। अभी एक हफ्ते पहले भी मरकच्चो प्रखंड के कई गांवों में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया हैं।

See also  लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले कई डीएसपी का तबादला

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now