होली की पार्टी में आर्केस्ट्रा को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद, घर में घुसकर मारी गोली, JMM प्रखंड अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2025

होली की पार्टी में आर्केस्ट्रा को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद, घर में घुसकर मारी गोली, JMMप्रखंड अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

पलामूः होली की पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा बजाने को लेकर पड़ोसियों के बीच रविवार रात विवाद हुआ। पाटन थाना क्षेत्र के निमियां गांव में विवाद के बाद पड़ोसी ने घर में घुसकर धमेंद्र कुमार सिंह नाम के शख्स को गोली मार दी। गंभीर हालत में धमेंद्र का रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

NTPC के अधिगृहित जमीन पर बन रहा है पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का घर, ED की जांच में हुआ खुलासा
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार सिंह और जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पाटन थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से भी रंजिश थी, होली की पार्टी के दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था इसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक जेएमएम का नेता है।

See also  Palamu में माओवादियों ने पंचायत भवन के आंगनबड़ी केंद्र पर चिपकाया पोस्टर, लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की दी धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now