सीता सोरेन की जल्द होगी JMM में वापसी! दो साल बाद पैतृक गांव नेमरा आने के बाद मिला बड़ा संकेत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2025

सीता सोरेन की जल्द होगी JMM में वापसी! दो साल बाद पैतृक गांव नेमरा आने के बाद मिला बड़ा संकेत

रांचीः सीता सोरेन की जेएमएम में घर वापसी हो सकती है। इसका बड़ा संकेत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में हुए बाहा पूजा में देखने को मिला। बीजेपी में शामिल होने के बाद करीब दो सालों से उनकी सोरेन परिवार से दूरी बनी हुई थी, हालांकि इस दौरान वो शिबू सोरेन से समय समय पर मुलाकात करती रही है लेकिन पैतृक गांव नेमरा और पारिवारिक आयोजन से वो दूर नजर आती रही।

2974ea6a 44ef 4ee2 9e87 0a2d3078e28b

 

मुख्यमंत्री हेमंत सारेन बाहा पर्व के मौके पर पहुंचे अपने पैतृक गांव नेमरा, कल्पना सोरेन और परिवार के लोगों के साथ बनाया भोजन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के किसी भी पारिवारिक आयोजन में सीता सोरेन पिछले दो साल में नेमरा नहीं आई। वो बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही लगातार हेमंत सोरेन और जेएमएम के खिलाफ बयानबाजी करती रही। लेकिन कुछ दिनों पहले धनबाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार की तारीफ की। पिछले दो सालों में पहली बार सीता सोरेन जेएमएम और हेमंत सोरेन के प्रति नम्र नजर आई।

See also  हेमंत सोरेन ने महिला एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार हुई मुलाकात
15 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में बाहा पूजा के मौके पर पहुंचने के बाद एक बार फिर सीता सोरेन के जेएमएम में घर वापसी की चर्चा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन और जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा कि सीता सोरेन की परिवार से जो दूरी थी वो खत्म हो गई है। जल्द ही बीजेपी छोड़कर जेएमएम में शामिल होंगी और पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम करेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now