साजिश रच ब्रिटिश महिला को दुष्कर्म के लिए बुलाया था होटल, आरोपी से सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में मंगलवार रात ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी कैलाश ने पुलिस रिमांड में बताया है कि उसने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाले वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला जिस तरह से फोन पर बात करती थी, ऐसे में उसे उसके विरोध करने का अंदाजा नहीं था। पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया। पीड़िता लंदन की रहने वाली है। फरवरी में उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये कैलाश से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कैलाश पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला है।

See also  रिजॉर्ट के कमरे में लड़कियां के साथ चल रही थी ऐसी पार्टी, कि जब पुलिस पहुंची तो खुली रह गई आंखें

सिर्फ भागना नहीं चाहता था, मारे गए अमन साहू का था एक और खतरनाक प्लान; ATS ने किया खुलासा

अगले दिन अस्पताल पहुंची महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला रात को होटल में ही रुकी रही। अगले दिन बुधवार को वह एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां उसने अपनी मेडिकल जांच कराई। अस्पताल से ही पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कैलाश और वसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

भारत भ्रमण के लिए पहुंची थी ब्रिटिश महिला

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि वह लंबे समय से भारत की यात्रा करना चाहती थी। 7 मार्च को वह गोवा पहुंची। गोवा से कैलाश को फोनकर मिलने के लिए वहां बुलाया। कैलाश ने गोवा जाने में असमर्थता जताई और महिला को दिल्ली आने के लिए कहा। पीड़िता मंगलवार शाम दिल्ली पहुंची। होटल पहुंचकर कैलाश ने शराब पीने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका विरोध किया और चिल्लाते हुए रिसेप्शन तक पहुंची, तभी वहां पहुंचे होटल कर्मचारी वसीम ने भी उसके साथ छेड़खानी की।

See also  शराब घोटाला में IAS मनोज कुमार से पूछताछ, ACB ने मुकेश कुमार को आज किया तलब

नेहा राठौर को मिली जान से मारने की धमकी, भोजपुरी लोकगायिका ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now