झारखंड में मॉब लिंचिंग!, गांव वालों ने सिर्फ इस बात के लिए सलीम खान को पीट-पीटकर मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2025

Pitai

झारखंड में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गांव वालों की भीड़ ने एक मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था और पिछले तीन महीने से लातेहार में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

झारखंड के लातेहार जिले में बकरियां चुराने के संदेह में मध्य प्रदेश के एक मजदूर की कथित तौर पर लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 11 बजे सदर पुलिस थाने के अंतर्गत गोवा गांव में हुई। मृतक की पहचान सलीम खान के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के दतिया जिले का निवासी था।

NTPC अधिकारी के परिवार को मिलेगा 3.10 करोड़ रुपये; हजारीबाग में दिनदहाड़े हुई थी हत्या

सदर थाने के प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि सलीम पिछले तीन महीने से ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहा था। चौड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने कहा कि सलीम को लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  Bihar CM Sapath Grahan: आज नीतीश कुमार की शपथ, BJP के 14 और JDU के 8 मंत्री लेंगे शपथ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, ग्रामीणों के एक समूह ने आरोप लगाया कि सलीम ने शनिवार रात बकरियां चुराने के लिए कुछ घरों में सेंध लगाई। वहीं, सलीम के छोटे भाई जमील खान ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई शराब पीने के लिए गोवा गांव गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने उस पर बकरी चोर होने का आरोप लगाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

नौकरानी ने पायलट को बेसुध कर साथ में खींच लिए अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग कर लूट रही थी पैसे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now