एक दूसरे को 58 घंटे तक किस करने का बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड; अब ले रहे तलाक, इंटरनेट पर बवाल

kiss-record-news

डेस्कः 58 घंटे 35 मिनट तक लगातार किस करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले पति-पत्नी का भी तलाक हो गया है। इस थाई दंपति ने खुद अपने अलग होने की घोषणा की। एकाचाई और लक्षणा तिरानारत ने साल 2013 में सबसे लंबे समय तक चुंबन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

यह बिल्कुल भी आसान टास्क नहीं था। इसके लिए वे बिना सोए 2 दिन से अधिक समय तक खड़े रहे। एक-दूसरे को गले लगाकर लगातार किस करते रहे। हालांकि, अब उनके तलाक की खबर ने प्रशंसकों को निराश कर दिया है। इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट करके इस पर हैरानी जताई है।

थाई कपल ने अभी अपने अलग होने के कारणों के बारे में बात नहीं की। मगर, उन्होंने स्वीकार किया कि समय के साथ वे धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर होते चले गए। एकाचाई ने पॉडकास्ट में कहा, ‘दुखी मन से हम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर यह जानकारी दे रहे हैं।’

See also  चलती बस में अचानक लड़की की हो गई मौत, शरीर पर चिपके मिले 26 आईफोन; हैरत में पुलिस

नौकरी से हटाने के धमकी देकर होटल तो कभी फ्लैट में बुलाता था अधिकारी, महिला कर्मचारियों ने कर दी कुटाई

उन्होंने अपने साथ बिताए सफर को याद किया। जोड़ ने एक-दूसरे के साथ की खूबसूरत यादों के लिए आभार जताया। मगर, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब उनके लिए अलग-अलग आगे बढ़ने का समय आ गया है।

रोमांटिक रिश्ते को समाप्त करने के बावजूद थाई जोड़े ने कहा कि वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को साथ-साथ पालने पर फोकस बना रहेगा। परिवार के लिए सहमति से ही फैसले लिए जाएंगे। हालांकि, अब उनके रिश्ते में बदलाव आ गया है।

बता दें कि एकाचाई और लक्षणा ने किस का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी मेहनत की थी। 2013 में अपनी जीत से पहले उन्होंने 2011 में भी सबसे लंबे चुंबन का रिकॉर्ड बनाया था। उनकी इस जीत से दुनिया भर में उन्हें पहचान मिली। साथ ही, उन्होंने 100,000 थाई बाहट (20 लाख से अधिक रुपये) का शानदार पुरस्कार भी जीता। इतना ही नहीं, हीरे की 2 अंगूठियां भी मिलीं, जिनकी कीमत भी 100,000 बाहट (2,200 यूरो) थी।

See also  पाकिस्तान के किराना हिल्स में लीक हो रहा रेडिएशन? परमाणु एजेंसी ने बताई सच्चाई, US की चुप्पी

JMM स्थापना दिवस के मंच पर रोने लगी कल्पना सोरेन, 2024 में जहां निकले थे आंसू वहीं फिर हो गई भावुक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now