मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला, ससुर के बाद अब दामाद पर कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2025

मायावती ने भतीजे आकाश पर जताया भरोसा, BSP का नेशनल कॉडिनेटर बनाया

डेस्कः बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के नेशनल-कॉडिनेटर पद से हटाने के बाद अब उन्हे बीएसपी से निष्कासित कर दिया है।

GlHRFFIWkAA rZY

कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायकों के साथ केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन
मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी कि आकाश अपने ससुर के प्रभाव में ज्यादा आ रहे थे। इसलिए ससुर के बाद अब दामाद पर कार्रवाई की गई है।मायावती ने एक्स पोस्ट में इस बात की पुष्टि की और कहा कि पार्टी और मूवमेन्ट की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बीएसपी प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी.”

See also  वो थी दूसरे की मंगेतर...10 दिनों बाद होने वाली थी शादी...तभी प्रेमी ने रची ऐसी साजिश की...

झारखंड का बजट Live- पाँच नए लॉ यूनिवर्सिटी खोले जाएंगे, पाँच जिलों में बिज़नेस और मॉस कम्यूनिकेशन संस्थान

मायावती ने अगले पोस्ट में लिखा कि आकाश आनंद की प्रतिक्रिया उम्मीदों के विपरीत रही। उन्होंने एक लम्बी प्रतिक्रिया दी, जिसे मायावती ने अहंकारी और गैर-मिशनरी करार दिया। उन्होंने इसे केवल स्वार्थी रवैया बताया, जो पार्टी की विचारधारा और मिशन से मेल नहीं खाता ।अपने पोस्ट में मायावती ने उन सभी पार्टी सदस्यों को भी चेतावनी दी, जो इस तरह के व्यवहार करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now