देवघर में वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक को दिया धक्का, महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2025

देवघर में वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक को दिया धक्का, महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को पीटा

देवघरः जिले के नौलखा मंदिर के पास देवघर पुलिस की लापरवाही से महिला की जान चली गई। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने महिला की साड़ी को खींचा और बीच सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा और वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की उनके साथ बदसलूकी की।

झारखंड के TSPC नक्सली संगठन के पास मिला अमेरिका सरकार द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला हथियार M-16
दरअसल, नौलखा मंदिर के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। इस दौरान एक पुरूष और महिला बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया और बाइक पर बैठी महिला की साड़ी को खींच दिया। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों रोड़ पर ही गिर गए। बाइक के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आज पेश होगा अबुजा बजट, कल्याणकारी योजनाओं पर होगा जोर, पहले बजट से 20 गुना होगा बड़ा
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी। लोगों का आरोप है कि यहां वाहन चेकिंग के नाम पर लोगांें से पैसे की वसूली की जाती है और आम लोगों को परेशान किया जाता है। पुलिस पिटाई की सूचना मिलते भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की। पुलिस के वरीय अधिकारियों के दखल के बाद मामला शांत हुआ और घंटों से बंद देवघर-सारठ मेन रोड़ को चालू कराया गया।

See also  महाकुंभ में एक और संत का फूटा गुस्सा, किस बात पर भड़के बाबा; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now