होटवार जेल से फरार उग्रवादी की तलाश में रांची से गुमला तक छापेमारी, छह कक्षपाल किये गए निलंबित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2025

होटवार जेल से फरार उग्रवादी की तलाश में रांची से गुमला तक छापेमारी, छह कक्षपाल किये गए निलंबित

रांचीः होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से फरार पीएलएफआई के पूर्व उग्रवादी समीर तिर्की की तलाश में पुलिस रांची से लेकर गुमला तक छापेमारी कर रही है। जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे समीर तिर्की के फरार हो जाने के मामले में जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कार्रवाई करते हुए छह कक्षपाल को निलंबित कर दिया है।

DGP अनुराग गुप्ता के एक पत्र से मचा हड़कंप, दागी पुलिस अफसरों की सूची मांगी
जेल में तैनात जिन कक्षपालों को निलंबित किया गया है उनके नाम है, बीचा मुंडा, सतन नायक, सोमन लोहरा, राकेश कुमार सिंह, रामजीत महतो और गोपालजी सिंह। इनपर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप है। जेल IG ने अपने आदेश में लिखा है कि सभी छह कक्षपालो की ड्यूटी जेल में कैदी सुरक्षा में लगाया गया था। उनके ड्यूटी के दौरान ही जेल से कैदी फरार हो गया ऐसे में उनके द्वारा घोर लापरवाही बढ़ती गई है। इस वजह से उन्हें निलंबित किया जाता है। जेल आईजी के पत्र में यह भी लिखा गया है कि मामले की तफ्तीश अभी भी जारी है इसमें और जो भी पदाधिकारी दोषी पाए जाएंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

See also  एक दिन में सालभर की बारिशः दुबई के रेगिस्तान में बाढ़, एयरपोर्ट से लेकर मॉल तक पानी ही पानी, पड़ोसी मुल्क ओमान में 18 की मौत

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला का मामला

होटवार जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा समीर तिर्की गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। शुक्रवार की सुबह जब कैदियों की हाजिरी शुरू हुई तब जेल प्रशासन को यह जानकारी मिली कि समीर तिर्की जेल से फरार हो चुका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन और जेल में हड़कंप मचा हुआ है फरार कैदी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

गुमला का रहने वाले समीर तिर्की उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़ा हुआ रहा है। गुमला पुलिस के द्वारा उसे साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था। 2018 से ही समीर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद था। बताया जा रहा है कि समीर गुरुवार की शाम लगभग 7:00 बजे केंद्रीय कारागार से फरार हुआ है।

See also  पलामू के हैदरनगर में दिनहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now