- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हजारीबाग में दिनदहाड़े दो लोगों पर चाकू मारकर अपराधियों ने किया हमला

हजारीबाग में दिनदहाड़े दो लोगों पर चाकू मारकर अपराधियों ने किया हमला

हजारीबागः जिले के बड़गांव चौक पर शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पिपराडीह गांव के ललन यादव और चंदन यादव पर चाकू से हमला कर अपराधी मौके से फरार हो गये। बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

खूंटी में युवक का सिर कटा शव बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी
घटना को लेकर ललन यादव ने पुलिस को बताया कि चार लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया। सभी आरोपी कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली गांव के रहने वाले है। जिनका नाम रोहित, गोल्डन, शिवम और राजा है। ललन ने आरोप लगाया कि रविंद्र यादव उर्फ राजा से उनका पैसे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। ललन को छाती के किनारे पंजरा के पास और चंदन को पीठ में चाकू लगी है।

See also  सांसद पत्नी का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया सिपाही पति को, SP ने बना दिया PSO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now