महाशिवरात्रि के दिन छात्रों को नॉनवेज परोसे जाने को लेकर बवाल, दिल्ली की यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 27, 2025

महाशिवरात्रि के दिन छात्रों को नॉनवेज परोसे जाने को लेकर बवाल, दिल्ली की यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट

डेस्कः दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) के छात्रों के बीच साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के मेस में नॉनवेज परोसने की कोशिश को लेकर जमकर मारपीट और गाली गलौच हुआ। इस घटना को धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामले बताते हुए यूनिवर्सिटी में खूब हंगामा किया गया।

शुक्रवार से फिर बारिश की संभावना, रांची में छाये रहेंगे बादल, तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ने के आसार
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) में एक महिला छात्र के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आरोप है कि एवीबीपी के छात्रों ने महिला छात्र के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की। स्टूडेंड फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक नॉनवेज खा रहे छात्रों के साथ एवीबीपी के सदस्यों ने मारपीट की। एसएफआई का कहना है कि एवीबीपी ने मांग की थी कि शिवरात्रि के मौके पर मेस में केवल शाकाहारी भोजन परोसा जाए, जब छात्र इस मांग के खिलाफ गये तो एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

See also  पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का घर सील करने की गलत खबर चलाने पर रजत शर्मा के इंडिया टीवी ने मांगी माफी

महाशिवरात्रि पूजा में शामिल हुए लोहरदगा के DC-SP और SDPO, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
ABVP ने अपने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कई छात्रों ने महाशिवरात्रि के मौके पर उपवासी भोजन की मांग की थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मांग को मानते हुए विशेष शाकाहारी भोजन का इंतजाम किया। ABVP का कहना है कि कुछ छात्र जानबूझकर धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे और SFI के सदस्यों ने शाकाहारी मेस में मांसाहारी भोजन परोसने की कोशिश की।दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now