चाईबासा पुलिस और CRPF को मिली बड़ी सफलता, 16 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

चाईबासा पुलिस और CRPF को मिली बड़ी सफलता, 16 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

चाईबासाः प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिला है।

aba5e9e0 055a 405a 83ab a8c870fc8df0 scaled

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारी को दी धमकी, कहा-मैनेज नहीं करने पर अंजाम भुगतना होगा
चाईबासा पुलिस के द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।

97e8da8b 3d52 4fa6 bfd2 90006f5c0ed0 scaled

इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में दिनांक 24.02.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम सरजामबुरू, तुम्बाहाका, पूर्ति टोला एवं जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 24.02.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत सरजामबुरू और तुम्बाहाका के समीप जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 02 (दो) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार / कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
मैट्रिक पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड को कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह से किया गिरफ्तार, मजदूर के भेष में की थी चोरी
बरामदगीः-

1. एम0 16 राइफल (5.56 एम०एम०) -01

2. 303 बोल्ट एक्शन राइफल-05

3. 315 बोर राइफल-03

4. फैक्ट्ररी मेड एयर गन-01

5. एम0 16 राइफल का मैगजीन-02

6. बोल्ट एक्शन राइफल मैगजीन-05

7. 315 बोर राइफल मैगजीन-03

8. 5.56 एम०एम० का कारतूस-21

9. 7.62 एम०एम० का कारतूस-17

10. 315 बोर राइफल का कारतूस-267

11. 303. बोल्ट एक्शन राइफल का कारतूस-227

12. वायरलैस सेट-03

13. बैटरी-02

14. नक्सली कपड़ा-11 थान

15. ऐम्युनिशन पाउच-08

16. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।
————————–
अभियान दल में शामिलः-

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. सी०आर०पी०एफ० 197 BN

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now