चाईबासा में ACB की कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चाईबासा में ACB की कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चाईबासाः शनिवार को जमशेदपुर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

रांची एयरपोर्ट पर हादसा टला, जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा, बाल-बाल बचे 56 यात्री, कई चोटिल
जानकारी के अनुसार, भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने रकम कमीशन के तौर पर मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर अरूण कुमार सिंह को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो शिकायतकर्ता से रिश्वत ले रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। संवेदक रितेश चिरानियां की शिकायत पर जमशेदपुर से आई एसीबी की टीम ने कार्रवाई की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now