धनबाद की 100 से ज्यादा लड़कियां पश्चिम बंगला के दक्षिण 24 परगना में 15 दिनों से कंपनी के अंदर बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 25, 2025

धनबाद की 100 से ज्यादा लड़कियां पश्चिम बंगला के दक्षिण 24 परगना में 15 दिनों से कंपनी के अंदर बंद

धनबादः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला में धनबाद के निरसा की 100 से ज्यादा लड़कियां फंसी हुई है। वो पिछले 15 दिनों से कंपनी के अंदर बंद है। ये सभी लड़कियां एक्सोडस फ्यूचरा नीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती है। इसमें से अधिकांश लड़कियां पंचेत की रहने वाली है।

मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ समन जारी, योग शिक्षिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला
सोमवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक से फोन पर इस संबंध में बात की और इसका समाधान निकालते हुए लड़कियों को सुरक्षित निकालने का आग्रह किया। वहीं कंपनी के अंदर फंसी हुई लड़कियों का कहना है कि स्थानीय लोगों को रोजगार की मांग को लेकर कंपनी में पिछले 15 दिनों से ताला बंद है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना

इन युवतियों में से कोई एक साल से तो कोई पिछले छह महीने से कंपनी में काम कर रहा है। सभी एक्पोर्ट क्वालिटी के कपड़ों कह सिलाई और डिजाइनिंग का काम करती है। सभी लड़कियां कंपनी के अंदर ही रहती है। सभी वापस घर लौटना चाहती है। ये सभी निरसा विधानसभा क्षेत्र के पंचेत इलाके की रहने वाली है। इन युवतियों ने कंपनी के एचआर को घर जाने का आवेदन भी दिया है, लेकिन यह कहकर बाहर नहीं निकलने नहीं दिया जा रहा है कि कंपनी गेट के बाहर निकलने पर लोग उन्हे जान से मार देंगे।

See also  अशोक खरात को लेकर बड़े खुलासे, 5 नरबलि की आशंका, ढ़ोंगी बाबा महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now