मैट्रिक पेपर लीक मामले में कोडरमा और गिरिडीह से पांच छात्र और शिक्षक हिरासत में, मास्टरमाइंड का अबतक पता नहीं

मैट्रिक पेपर लीक मामले में कोडरमा और गिरिडीह से पांच छात्र और शिक्षक हिरासत में, मास्टरमाइंड का अबतक पता नहीं

रांचीः जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच तेज हो गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने एसआईटी गठन की सहमति दे दी है। इसके बाद विभाग ने एसआईटी गठन के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी हो सकती है। इस मामले की जांच सीआईडी को देने की संभावना बढ़ गई है क्योकि इस पेपर लीक का सरगना कौन है, इस पूरे नेटवर्क का मास्टमाइंड कौन है ये अबतक पता नहीं चल पाया है।

JAC Paper Leak Case: DGP ने बनाई SIT, CID को भी मिल सकती है जांच की जिम्मेदारी, जैक ने भेजी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट
रविवार को कोडरमा और गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने पांच छात्र और दो शिक्षकों सहित सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इधर जांच में तीन प्रिंस नाम के व्यक्ति को लेकर जानकारी मिली है। प्रश्न पत्र सबसे पहले मरकच्चो के नरयाही के प्रिंस सर के पास आया था। जांच करने पर वह बेंगलुरू में मिला। वहीं जामू के स्कूल संचालक प्रशांत साहा उर्फ प्रिंस ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि उसका मौसेरा भाई प्रिंस मधुपुर में रहता है, उसके जरिए प्रश्न पत्र मिला था। फिलहाल, पुलिस ने प्रशांत साहा उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य प्रिंस पुलिस की पकड़ से बाहर है। मूक बधिर प्रिंस को पकड़ने के लिए पुलिस बेंगलुरू गई हुई है।

खूंटी में शादी समारोह से लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी भी नाबालिग

वहीं कोडरमा और गिरिडीह जिला प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट जैक को भेज दी है। इसमें दोनों ही जिलों ने प्रश्न पत्र लीक नहीं होने की बात कही है। मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले में दर्ज मामले में और पुलिस की ओर से इसे लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर सोमवार को डीजीपी समीक्षा बैठक करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ये बैठक होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now