- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में उद्घाटन से पहले टूटा करोड़ो की लागत से बन रहा पुल, इस जिले से दो-दो मंत्री है सरकार में शामिल

झारखंड में उद्घाटन से पहले टूटा करोड़ो की लागत से बन रहा पुल, इस जिले से दो-दो मंत्री है सरकार में शामिल

रांचीः झारखंड के गोड्डा जिले में बन रहा पुल उद्घाटन से पहले धराशाही हो गया। बसंतराय के जमीनकोला में बनरहा पुल 2022 में बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसका उद्घाटन नहीं हो पाया था। करोड़ो की लागत से बना ये पुल उद्घाटन से पहले टूट गया। आश्चर्य की बात ये है कि अब पुल के दो स्पेन की मरम्मत में भी खानापूर्ति की जा रही है।

412 पारा शिक्षकों की एक झटके में चली गई नौकरी, DC के एक आदेश से मची खलबली
2019-20 में सुंदर नदी पर विशेष प्रमंडल की ओर से पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य तो 2022 में ही पूरा हो गया। पुल बनने के बाद इसके उद्घाटन के लिए विभागीय प्रयास किये गए लेकिन तकनीकी कारणों से उद्घाटन नहीं हो पाया और जुलाई 2024 में नवनिर्मित पुल का दो स्पैन धराशाही हो गया। अब विभाग मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। बीते कई महीनों से मरम्मत कार्य बंद होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। 5 करोड़ की लागत से बने इस पुल के निर्माण में कोताही को लेकर ठेकेदार के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई तक नहीं की गई।

See also  झारखंड में एक सितंबर से महंगी होगी शराब, सरकार ने वैट घटाया पर मल्टीपल टैक्स लगाए

JAC Board Exam 2025:झारखंड में मैट्रिक का पेपर लीक होने के बाद साइंस और हिंदी की परीक्षा रद्द,जैक अध्यक्ष ने बताया अब कब होगी परीक्षा
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य के बाद भी कई स्पेन में दरारें आ गई है। हजारों की आबादी वाली जमनीकोला पंचायत के लिए उक्त पुल काफी अहम है, लेकिन विभाग इसकी अहमियत नहीं समझ रहा है। पुल टूट जाने से पथरगामा प्रखंड के लोगो को भी आने-जाने में असुविधा हो रही है।लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से ठेकेदार पर कोई नकेल नहीं कसी गई। वर्तमान में मरम्मत का कार्य बंद है। लोग कह रहे है कि जिले से दीपिका पांडे सिंह और संजय प्रसाद यादव मंत्री है इसके बावजूद भी ये हाल होना विडंबना का विषय है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now