रांची के हॉस्टल में 5वीं के छात्र का यौन उत्पीड़न, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2026

रांची के हॉस्टल में 5वीं के छात्र का यौन उत्पीड़न, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

रांचीः जिला के पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र के साथ गंभीर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप उसी स्कूल के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर है। घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 6/21 के तहत कांड संख्या 98/26 दर्ज करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामले में स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है। प्रबंधन पर घटना की जानकारी मिलने के बावजूद पीड़ित के परिजनों और पुलिस को समय पर सूचना नहीं देने का आरोप है.पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उनके बेटे के साथ हॉस्टल में कथित तौर पर घटना हुई।

See also  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली,14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

आरोप है कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने उनके बेटे को डराया-धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की। अगले दिन 22 सितंबर को पीड़ित छात्र ने फोन पर रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

प्रबंधन पर जानकारी नहीं देने का आरोप
पीड़ित के परिजनों ने स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन पर घटना की जानकारी तत्काल उन्हें और पुलिस को नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 21 सितंबर की रात हुई घटना की जानकारी प्रबंधन को होने के बावजूद मामले की सूचना समय पर नहीं दी गई। इसको लेकर परिजनों में नाराजगी है।

स्कूल की मान्यता को लेकर भी सवाल
पुलिस जांच के दौरान स्कूल की सीबीएसई मान्यता को लेकर भी सवाल उठने की बात सामने आई है। आरोप है कि स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई कराई जा रही थी, जबकि स्कूल को अभी तक सीबीएसई से मान्यता नहीं मिली है। हालांकि, इस संबंध में स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में चिंता का माहौल है। मामले की जांच के साथ पुलिस हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

See also  गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now