रांची से प्रयागराज महाकुंभ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस में लगी भीषण आग, बस जलकर खाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2025

रांची से प्रयागराज महाकुंभ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस में लगी भीषण आग, बस जलकर खाक

रांचीः गुरूवार देर रात रांची से प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस में आग लग गई। रामगढ़ के कुजू डायवर्सन के पास देर रात करीब एक बजे ये हादसा हुआ।

प्रयागराज महाकुंभ जाने के दौरान UP के जौनपुर में सड़क हादसा, झारखंड के 5 श्रद्धालु समेत 9 की मौत
पृथवी बस रांची से श्रद्धालुओ को लेकर प्रयागराज जा रही थी तभी कुजू डायवर्सन के पास बस में आग लग गई। बस में आग लगने से बस के ड्राइवर आंशिक तौर पर झुलस गए, अच्छी बात ये रही की इस हादसे में कोई बस यात्री घायल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी और बस जलकर खाक हो गई।बताया जाता है कि पृथ्वी बस JH 01FR 2771 श्रद्धालुओं को लेकर रांची से प्रयागराज जा रही थी जो कि कुजू ओपी क्षेत्र के हैसागढ़ा के समीप इस हादसे की शिकार हो गई।

See also  सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के बाद लिया यू टर्न, मांगे पूरी होने तक करते रहेंगे प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now