- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

चाईबासा के सारंडा जंगल में दो IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2025

चाईबासा के सारंडा जंगल में दो IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम

चाईबासाः पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सारंड के गुआ थाना क्षेत्र के गंगदा के समीप जंगल में सुरक्षाबलों को निशाने बनाये जाने की मंशा से रखे गए दो आईईडी बम को बरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाबलों ने दोनों आईईडी बम को विनिष्ट कर दिया।

67b34f3f58f99 ied recovered 170113689 16x9 1

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक, आजीवन सजा काट रहे 37 कैदियों को रिहा करने पर बनी सहमति
इस पूरे मामले पर पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोश शेखर ने बताया कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन के अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60बटालियन, 197बटालियन, 174बटालियन, 193बटालियन, 134बटालियन, 26बटालियन की एक संयुक्त टीम गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

See also  चाईबासा में रिंग रोड़ के विरोध में एकजुट हुए रैयत, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ समाहरणालय में प्रदर्शन

पंचायत का कचहरी भवन बना प्रेमी जोड़े का ऐशगाह! अतरंग संबंध बनाने के दौरान आती थी आवाजें, ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में कपड़ा

एसपी ने आगे बताया कि 17 फरवरी को एक संयुक्त अभियान चलाकर गुआ थाना के आस-पास पहाड़ी जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अग्रतर सर्च अभियान के दौरान सोमवार को गुआ थानांतर्गत गंगदा के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र से दो IED एक 20 किलो का और दूसरा 5 किलो का बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now