- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दिल्ली के बाद अब बिहार में भूकंप के झटके, सीवान में धरती हिलने से दहशत

दिल्ली के बाद अब बिहार में भूकंप के झटके, सीवान में धरती हिलने से दहशत

पटनाः देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब बिहार के सीवान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। 4.0 तीव्रता के भूकंप की झटके आने से लोग दहशत में आ गये। लोग अपने अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी।

रांची स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ से मची अफरातफरी, पांच महिलाएं हुई बेहोश, कई यात्रियों की ट्रेन छूटी, जमकर हुआ हंगामा

इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। भूकंप से आए तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई ऊंची इमारतों के लोग घरों से बाहर निकल गए।एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था। सुबह 5:36 बजे आया ये भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

See also  महाकुंभ: नागा साधु बनने के लिए लगी है होड़, दीक्षा के लिए हजारों आवेदन, सैकड़ों हो रहे हैं रिजेक्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now