नई दिल्ली स्टेशन पर देरी होती गई ट्रेनें और बढ़ती गई भीड़, भगदड़ में मरने वालों की संख्या हुई 18

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2025

delhi-Stampede-

डेस्कः शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हदासे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, पांच बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं। कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

आपको बता दें कि यह घटना रात लगभग 9 बजे प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई। हजारों महाकुंभ श्रद्धालु अपनी यात्रा के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद यात्रियों में घबराहट होने लगी। सूत्रों के अनुसार, अचानक मची अफरा-तफरी के कारण कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही। उन्हें तुरंत LNJP अस्पताल भेजा गया।

Watch Video: कार हुई टच तो ऑटो वाले ने गोवा कांग्रेस के पूर्व विधायक की कर दी हत्या

See also  Viral Video: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा बनी दुल्हन, क्या 16 साल में ही हो गई शादी? जानें पूरा सच

घटना के बाद कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि यात्रियों की विशाल भीड़ रेलवे स्टेशन पर दौड़ती हुई दिख रही है। कुछ बच्चे अपने कंधों पर ले कर चल रहे हैं। जबकि अन्य अपने सामान के साथ संघर्ष कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़-भाड़ के कारण घुटन होनो लगी। जिससे प्लेटफार्म पर चार महिला यात्री बेहोश हो गईं।

इस दौरान दिल्ली फायर सर्विसेज को आपातकालीन कॉल की गई। इसके बाद चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। साथ ही, एंबुलेंस भी घटना स्थल पर भेजी गईं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी राहत और बचाव कार्यों के लिए पहुंची।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भीड़ बढ़ने के कारण प्लेटफार्म पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि, “प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 14 पर खड़ी थी। उस समय वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे।

शब ए बारात वाले दिन दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर ऐसा क्या हुआ जिस पर देनी पड़ी DMRC को सफाई

See also  रांची से महाकुंभ के लिए सीधी फ्लाइट, कब होगी शुरुआत; देख लें टाइम टेबल

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी ट्रेनें भी देर से आईं। उनके यात्रीप्लेटफार्म नंबर 12, 13 और 14 पर थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कल हर घंटे 1500 सामान्य टिकट बेचे गए थे। इसके कारण भीड़ नियंत्रित नहीं हो पाई।” इस घटना के बाद, प्लेटफार्म और सीढ़ियों पर कपड़े, चप्पल, जूते और अन्य सामान बिखरे हुए थे।

अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों के चलने में देरी के कारण भीड़ बढ़ गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि स्थिति अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई थी। फिलहाल, अधिकारियों द्वारा स्थिति की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CCL कर्मी के घर दिन दहाड़े 27 लाख रुपये की चोरी, कॉलोनी के लोगों में आक्रोश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now