महाकुंभ की Viral girl मोनालिसा को वेलेंडटाइन डे से मिलने लगे ढेरों गिफ्ट… कोई भेज रहा है लिपिस्टिक तो कोई बना रहा Lego Poster

Maha Kumbh's viral girl Mona Lisa started getting lots of gifts on Valentine's Day... someone is sending lipstick

महाकुंभः मोनालिसा भोसले चंद दिनों पहले तक माला बेचने वाली आम लड़की थी लेकिन सोशल मीडिया ने इंदौर की इस लड़की को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया है । मोनालिसा को वेलेंटाइन डे से पहले कई गिफ्ट मिल रहे हैं । उनके फैंस उनके लिए तरह-तरह के तोहफे भेज रहे हैं । सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक़ मोनालिसा के चाहने वाले देश के अलग-अलग हिस्सों से उनके लिए वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी से पहले गिफ्ट भेज रहे हैं।

रांची में धोनी के पुराने घर की लौटी रौनक! हर वक्त माही के फ़ेवरेट स्टाइल और नंबर 7 के साथ ले सकते हैं सेल्फी

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा किस तरह तोहफों को खोल-खोल कर देख रही हैं। ग़ौरतलब है कि कुंभ से वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों से भी आफर मिल चुका है और वो मुंबई रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मुंबई के इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने नाम मोनालिसा को मौका देने के लिए तैयार हैं।

इधर मोनालिसा ने एक विदेशी लड़के का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रुबिक क्यूब की मदद से वो उसकी तस्वीर बना रहा है । मोनालिसा उसे शुक्रिया अदा कर रही है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now