- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

महाकुंभ में मिल गई ‘मोनालिसा’ तो कुंभ स्नान छोड़ आंखों के दीवाने हो गए सोशल मीडिया यूजर्स !

monalisa of mahakumbh

प्रयागराजः  महाकुंभ में एक तरफ स्नान के लिए करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं वहीं सोशल मीडिया के जरिए कमाई करने वालों के कैमरे , खबरों की तलाश में किसी का चिमटा तो किसी की डिग्री तो किसी की आंखें वायरल कर रहे हैं । जी हां अब इंदौर की मोनालिसा वायरल हैं । मोनालिसा माला बेचने के लिए इंदौर से प्रयागराज आईं और यहां उनकी आंखोें वायरल हो चुकी हैं।

महाकुंभ की मोनालिसा वायरल

मोनालिसा इंदौर की रहने वाली हैं और प्रयागराज में घूम-घूम कर माला बेचती हैं । सोशल मीडिया के कैमरे में जैसे ही उनकी आंखें कैद हुईं तो इंटरनेट पर वायरल होने में वक्त नहीं लगा । लाखों लोग इंदौर की मोनालिसा की आंखें देख चुके हैं। बेहद ही सजह अंदाज में बात करने वाली मोनालिसा सरल ढंग से इंटरव्यू देती हुई दिख रही हैं ।

See also  CCL अधिकारी ने विधवा के घर पर किया कब्जा, 4 साल से नहीं दिया किराया, कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया फ्लैट

किसी की मदद नहीं लेना चाहती मोनालिसा ?

जिस मेले में करोड़ों लोग हर दिन पहुंच रहे हैं वहां पर मोनालिसा की चर्चे उसे बहुत खास बना रही है । बहुत से लोग मोनालिसा की पैसों से मदद करना चाह रहे हैं लेकिन वो इससे इनकार करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में मोनालिसा को सबसे सुंदर आंखों वाली लड़की कहा जा रहा है ।

monalisa of mahakumbh

क्यों हैं मोनालिसा की आंखें खास ?

सवाल ये उठता है कि आखिर मोनालिसा की आंखें दूसरों की अपेक्षा अलग क्यों हैं और क्यों इस तरह की आंखें किसी की हो जाती हैं । दरअसल  आंखों का रंग स्वाभाविक रूप से नीला-हरा हो सकता है, क्योंकि उनके आईरिस में मेलेनिन का एक अनूठा संयोजन होता है। इसमें मेलेनिन की कम मात्रा “नीले” रंग का प्रभाव पैदा करती है, और आईरिस में मेलेनिन का विशिष्ट वितरण प्रकाश को इस प्रकार से बिखेरता है कि हरा रंग दिखाई देने लगता है। इस कारण उनकी आंखें नीले और हरे रंग के मिश्रण जैसी प्रतीत होती हैं। मूल रूप से, यह आनुवंशिकी का परिणाम होता है, जो नीली और हरी आंखों के लिए जिम्मेदार वर्णकों के बीच संतुलन उत्पन्न करता है।

See also  रांची से महुआ माजी जेएमएम की बनीं प्रत्याशी, बीजेपी के सीपी सिंह से मुक़ाबला, 2019 में जीतते-जीतते हार थी

1. मेलेनिन का महत्व:
मेलेनिन वर्णक आंखों का रंग निर्धारित करता है। अधिक मेलेनिन के कारण आंखें गहरे भूरे रंग की होती हैं, जबकि कम मेलेनिन आंखों को हल्के रंग का बनाता है, जैसे नीला या हरा।

2. प्रकाश का बिखरना:
आईरिस में मेलेनिन और प्रकाश की क्रिया से आंखों का रंग बनता है।

3. हरी आंखें दुर्लभ होती हैं:
नीली-हरी आंखों का रंग विशिष्ट माना जाता है, क्योंकि हरी आंखें भूरी या नीली आंखों की तुलना में कम पाई जाती हैं। इस रंग का मतलब है कि ऐसे व्यक्ति की एक अनूठी आनुवंशिक संरचना होती

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now