हाथ-पैर और कमर में रस्सी, बिहार में महिला शिक्षिका को खंभे से बांध क्यों बनाया बंधक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2025

woman_teacher_hostage_in_bihar

बिहार में घर का किराया नहीं देने पर एक महिला शिक्षिका से बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने शिक्षिका को बंधक बना लिया। महिला शिक्षिका के हाथ-पैर बांधे गए और फिर उन्हें एक खंभे से जकड़ दिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में खंभे से बंधी महिला शिक्षिका की बेबसी को साफ तौर से देखा जा सकता है।

पूरी घटना कस्बा थाना के वार्ड संख्या-14 तिनपनिया की बताई जा रही है। यह महिला टीचर यहां एक श्रवण साह नाम के एक शख्स के घर में बतौर किरायेदार रहती थीं। वो संझेली स्कूटी में टीचर हैं। श्रवण साह का कहना है कि महिला शिक्षिका घर का किराया नहीं देती थीं। इसलिए उन्हें घर में बांध दिया गया।

Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

महिला टीचर को बंधक बनाए जाने का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि खंभे से बंधी महिला टीचर बताती हैं कि उन्हें अनिल यादव के बच्चों और बीवी ने खंभे से बांध दिया है। टीचर आगे कहती हैं कि उन्हें अंतिम फरवरी तक कमरा खाली करने के लिए कहा गया था। उस बीच में उनके साथ मारपीट भी हुई है। मुझे ना तो स्कूल जाने दिया जा रहा है और ना ही कोई अन्य काम करने दिया जा रहा है। रूम में बंद कर दिया जाता है। बाहर से ताला लगा दिया जाता है और मुझे मारा जाता है।

See also  झारखंड के अपर मुख्य गृह सचिव की पत्नी ईडी के सामने नहीं होंगी पेश, केरल में परिवार के साथ मना रही है छुट्टी

इधर घर में रहने वाले एक शख्स ने मी़डिया के कैमरे के सामने कहा कि हम प्रशासन के पास घर खाली करवाने के लिए गए थे। यह महिला टीचर दिन भर पानी का इस्तेमाल करती है। एक दिन में 2000 लीटर पानी गायब हो जाता है। सबकुछ इसने तोड़फोड़ दिया है।

रुपये निकालने पहुंची बैंक, महिला ने चेक पर जो लिखा, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!

प्रशासन ने इसको 15 दिन का समय दिय़ा था ताकि वो घर छोड़ दे। 31 जनवरी तक भी इसने खाली नहीं किया। इस दबंग का दावा है कि उससे प्रशासन न का है कि उसे जिस स्तर पर जाकर महिला से घऱ खाली करवाना हो वो करवा सकता है। खंभे से बंधी महिला का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई है।

बहरहाल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब महिला शिक्षिका को खंभे से बांधे जाने की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आजाद कराया। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

See also  नाम है 'परी' और काम है रेल यात्रियों की मदद करना, देश में पहली बार पटना जंक्शन पर रोबोट

मैं तुम्हारी बच्चे की मां बनने वाली हूं…सुहागरात पर पता चला दुल्हन का सच, दूल्हे ने कर दिया कांड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now