दुमका में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, पहाड़ पर बना कॉटेज देगा शिमला और कश्मीर का मजा

दुमका में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, पहाड़ पर बना कॉटेज देगा शिमला और कश्मीर का मजा

दुमका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दुमका के मसानजोन डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का उद्घाटन किया। मयूराक्षी नदी के किनारे बने डैम परिसर में 25 इको फ्रंडली कॉटेज बने है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक लुईस मरांडी, सांसद नलिन सोरेन, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

GiI nWBaUAAfBzU

ATS ने रांची में 60 लाख रुपये कैश किये बरामद, 109 करोड़ के अवैध निकासी मामले में कार्रवाई
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को झारखंड के प्रति आकर्षित कर सकें।

9046e4a3 f14c 4b92 84ce ae85848f3ae4

पर्यटन के साथ पर्यावरण का भी विशेष ख्याल

राज्य में पर्यटन के साथ पर्यावरण का विशेष ख्याल रखने हेतु इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां इको फ्रेंडली रिजॉर्ट बनाया गया है। वहीं, इको फ्रेंडली रिजॉर्ट के उद्घाटन समारोह में सांसद नलिन सोरेन, विधायक  बसंत सोरेन विधायक  लुईस मरांडी, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष  जॉयस बेसरा और पूर्व मंत्री श्री बादल मौजूद थे।

GiI nV aoAEkmXH

क्या है खासियतें

विदित हो कि मसानजोर बांध परिसर में बने इको फ्रेंडली रिसॉर्ट में 25 कॉटेज हैं, जिनमें 10 प्रीमियम और 15 डीलक्स शामिल हैं। यह एसपीएफ लकड़ी से निर्मित है, जो टिकाऊ होने के साथ कॉटेज को काफी आकर्षक लुक देता है। यहां कैफेटेरिया के साथ जिम और पार्किंग की व्यवस्था है। पर्यटक यहां स्पीड बोटिंग का भी पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। इको रिसॉर्ट के निर्माण से मसानजोर डैम को एक पर्यटक स्थल के रूप में जहां विशेष पहचान और बढ़ावा मिलेगा। वहीं, पर्यटकों को भी काफी सुविधा एवं सहूलियत होगी।

GiIWhatsApp Image 2025 01 25 at 18.44.24 WhatsApp Image 2025 01 25 at 18.44.22 WhatsApp Image 2025 01 25 at 18.44.23

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now