इस शहर में पेडों पर उगता है ‘सोना’, 1 किलो पुराने फल के छिलकों की कीमत लगभग 8 लाख रुपये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2025

chine-fruits

डेस्कः अगर किसी इंसान को सबसे कीमती धातु के बारे में पूछा जाए तो वह सबसे पहले सोना ही कहेगा। लेकिन कुछ फल इंसानी स्वास्थ्य के लिए इतने लाभदायक होते हैं कि उनकी कीमत आसमान छूने लगती है। ऐसा ही एक फल है कीनू, जिसे चीन की स्थानीय भाषा में कैंटोनीज कहा जाता है। किसी कीमती धातु की तुलना में इस फल के पुराने छिलके काफी महंगे बिकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के गुआंग्डोंग राज्य के जियांगमैन के पूर्वी किनारे पर स्थित शिनहुई का पूरा विकास इसी कीनू के छिलकों के आधार पर हुआ है। चीनी औषधीय जड़ी बूटी में पुराने टेंजेरीन(कीनू) के छिलकों के स्वास्थ्य लाभों को 12वीं शताब्दी से सामने रखा गया है। इस प्रांत के निवासी शी कहते हैं कि यहां की मिट्टी और पानी की वजह से यहां के कीनू के छिलकों में बहुत ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीनू दूसरी जगह भी उगाए जाते हैं लेकिन उनकी तुलना में यहां के ज्यादा बेहतर होते हैं।

See also  विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से घर जाकर ACB ने की पूछताछ, नहीं मिले कई सवालों के जवाब

ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले वाशिंगटन में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, पिता ने ज़मीन बेच कर भेजा था पढ़ने

ली ने बताया कि टेंजेरीन के पुराने छिलकों को “चेनपी” (पुराने छिलके, जिन्हें वैज्ञानिक रूप से सिट्री रेटिकुलाटे पेरीकार्पियम के रूप में जाना जाता है) कहा जाता है, यदि उन्हें लगातार कम से कम तीन वर्षों तक हर पतझड़ और सर्दियों में धूप में सुखाया गया हो। छिलके जितने ज्यादा पुराने होंगे उनकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी।

उन्होंने कहा कि चेनपी का इस्तेमाल बीजिंग के फॉरबिडन सिटी के अंदर रहने वाले सम्राटों और साम्राज्ञियों को परोसे जाने वाले व्यंजनों में किया जाता था। आज, यह घटक बड़े पैमाने पर पारंपरिक चिकित्सा नुस्खों और दैनिक खाना पकाने में पाया जाता है। यही नहीं इसका उपयोग ब्लड प्रेशर, मोटापे को कम करने में किया जाता है। इससे शराब भी बनाई जाती है, जितने पुरानी चेनपी होगी, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा बढ़ जाएगी।

See also  CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, धक्कामुक्की के बाद रैपिड एक्शन फोर्स का लाठीचार्ज

BCCL कोयला मुख्यालय में CBIकी दबिश, रिश्वतखोर क्लर्क को किया गिरफ्तार

ली ने बताया कि वह 1980 में यह क्षेत्र छोड़कर चले गए थे लेकिन छिलकों की क्षमता को पहचानकर वह 1996 में वापस आ गए। अब वह यहां के व्यापार के सबसे बड़े उत्पादक हैं। ली ने कहा कि मेरे पिता और मेरे दादा कीनू के फलों का उत्पादन करते थे, जब मैंने पुराने छिलकों का व्यापार करना शुरू किया तो सभी ने मुझे पागल समझा लेकिन मैं इनकी क्षमता को पहचानता था। दो दशकों के अंदर हमने सभी को गलत साबित कर दिया। आज चेनेपी का व्यापार बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

2023 में हांगकांग में 1968 में उत्पादित एक किलोग्राम सूखे कीनू के छिलके की नीलामी करीब 9,646 अमेरिकी डॉलर में हुई। उस साल हमने छिलकों को बेचकर करीब 100 बिलियन युआन यानि करीब 13.8 बिलियन डॉलर कमाए। जो कि हमारे शहर की जीडीपी का बहुत बड़ा हिस्सा था। इससे हमारे क्षेत्र का काफी विकास हुआ। अब हमारा शहर हर साल करीब 163 टन चेनेपी का उत्पादन करता है और फिर उनको सूखने के लिए रखता है।

See also  रेल थाना प्रभारी निकला सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ली ने बताया कि यहां अपने शहर में भी हम चेनपी का उपयोग बहुत सारे कामों में करते हैं। यहां के भोजन में यहां की शराब में हर किसी चीज में चेनेपी का उपयोग किया जाता है। यहां लगभग हर चीज में चेनेपी मौजूद होती है।

आईएएस अधिकारी विजय कुमार गुप्ता का तबादला, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जगह वित्त विभाग के अपर सचिव की मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now