- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कटिहार में गंगा नदी में डूबने से कई लोगों के मरने की आशंका, 4 के शव बरामद, 10 अभी तक हैं लापता

कटिहार: कटिहार में गंगा नदी में डूबने से कई लोगों के मरने की आशंका, 4 के शव बरामद, सात अभी तक हैं लापता । बताया जा रहा है कि साहिबगंज से नाव कटिहार की ओर गई थी  जिसमें 18  लोग सवार थे ।

18 लोगों को ले जा रही नाव डूबी

चार लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नाव पर लगभग 18 लोग सवार थे, जो रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गोलाघाट से सकरी गली के लिए निकले थे। गंगा नदी की बीच धारा में पहुंचते ही नाव पलट गई। नाव डूबने के बाद 11 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक बच्चे सहित सात लोग नदी में लापता हो गए।स्थानीय गोताखोरों की मदद से सात लापता लोगों में से एक बच्चे सहित तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं।

See also  बिहार में BDO ने दिया इस्तीफा, SDM पर लगाएं गंभीर आरोप, अधिकारियों में मचा हड़कंप

साहिबगंज से जा रही थी नाव

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ दुर्गेश कुमार, सीओ स्नेहा कुमारी और थानाध्यक्ष कुंदन कुमार गोलाघाट घटनास्थल पर पहुंचे और अन्य लापता लोगों की तलाश में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक छोटी नाव पर 18 लोग सवार थे और वे झारखंड के सकरी गली जा रहे थे। इनमें से 11 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। शेष सात में से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी चार की तलाश जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now