बिहार के 53 पुलिस अधिकारियों पर क्यों हुई एफआईआर, किस फाइल पर लटकी तलवार ?

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव से पहले 55 DSP का हुआ ट्रांसफर

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में 53 से अधिक पुलिस अधिकारियों पर स्थानांतरण के बाद भी उनके स्थान पर आने वाले अधिकारी को केस फाइल नहीं सौंपने, कई मामलों की जांच में बाधा डालने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के मुताबिक, जिले के चार थानों में 53 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।  बताया जा रहा है कि अगर वे अगले एक सप्ताह में मामलों को सौंपने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की जाएगी।

जिला पुलिस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि यह पाया गया कि कई मामलों में जांच लटकी हुई है क्योंकि तत्कालीन जांच अधिकारियों (कुल 53) का तबादला हो गया और उन्होंने फाइलें अन्य अधिकारी को नहीं सौंपीं। सभी 53 पुलिस अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  Alamgir Alam की जगह किसे मिलेगी चंपाई कैबिनेट में जगह, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हो रहा है मंथन

इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में 134 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उनके नए पदभार ग्रहण करने वाले स्थानों पर दस्तावेज ले जाने, 900 से अधिक मामलों की जांच में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

भाषा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now