रिपोर्टर के सवाल से नाराज हो गए महाकुंभ पहुंचे कांटे वाले बाबा, जड़ा तमाचा, VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2025

Kante_Wale_Baba

डेस्कः अब महाकुंभ को लेकर कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। संतों से सवाल करते हुए कई यूट्यूबर्स की पिटाई भी हो गई है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांटे वाले बाबा रिपोर्टर के सवाल पर भड़क गए और थप्पड़ जड़ दिया।

महाकुंभ में 13 अखाड़ों के साधु-संत, नागा साधु और देश-विदेश से कई संत पहुंचे हैं। लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ भी महाकुंभ संगम में स्नान को पहुंच रही है। इनमें सबसे ज्यादा लोगों को हठी बाबा भा रहे हैं। हठी बाबा वो हैं जो किसी एक हठ के साथ ध्यान मगन रहते हैं।

महिला ‘डॉक्टर’ ने चेकअप के बहाने बनाया मरीज का अश्लील वीडियो, फिर हुआ ऐसा

इनमें कोई चिमटे वाले बाबा हैं तो किसी ने सालों से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या की है। ऐसे ही एक बाबा हैं कांटे वाले बाबा। इनसे बात करने के लिए भी यूट्यूबर्स और मीडिया का तांता लगा रहता है। ये कांटे की सेज पर लेटकर आराम करते हैं और कांटे ही ओढ़ते हैं।

See also  भांजे ने लिव-इन रिलेशन में साथ रह रही मामी का काट डाला गला, 8 बच्चों को छोड़ अलग रहते थे दोनों

कांटे वाले बाबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक रिपोर्टर से नाराज होकर उसको थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं। दरअसल, एक रिपोर्टर ने कांटे वाले बाबा से बात की। उसने एक सवाल किया कि बाबा जी ये कांटे असली हैं या नकली? इस सवाल को सुनकर बाबा को गुस्सा आ गया और उन्होंने पहले तो रिपोर्टर का कॉलर पकड़कर खींचा फिर कहा कि कांटों पर बैठकर देखो। साथ ही नाराजगी में बाबा ने रिपोर्टर को एक थप्पड़ भी लगा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि रमेश कुमार मांझी उर्फ कांटे वाले बाबा लगभग 40-50 सालों से कांटों पर लेटते आ हे हैं। सालों से ऐसा करते आ रहे रमेश कुमार मांझी महाकुंभ में भी अपने इस अनोखे काम के लिए चर्चा में हैं। महाकुंभ में ऐसे कई अनोखे बाबाओं के दर्शन हो रहे हैं।

See also  महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जानिये क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त

देश के लिए घातक हैं कठमुल्ले; अपने बयान पर कायम हैं जस्टिस शेखर यादव, CJI को भेजा जवाब

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now