- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

महिला ‘डॉक्टर’ ने चेकअप के बहाने बनाया मरीज का अश्लील वीडियो, फिर हुआ ऐसा

sex video

डेस्कः नोएडा में एक महिला ने कथित तौर पर खुद को डॉक्टर बता बीमार मरीज के इलाज के नाम पर उसे वीडियो कॉल कर चेकअप के बहाने उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने मरीज को ब्लैकमेल कर पौने दो लाख रुपये भी ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा सेक्टर-135 निवासी व्यक्ति ने एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि 19 दिसंबर को उनके पास एक महिला ने फोन किया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को डॉक्टर बताते हुए कहा कि उससे उसकी परेशानी के बारे में पूछा। पीड़ित ने बताया कि उसे यूरिन के साथ खून आता है। इस पर कॉल करने वाली महिला ने वीडियो कॉल पर दिखाने के लिए कहा।

देश के लिए घातक हैं कठमुल्ले; अपने बयान पर कायम हैं जस्टिस शेखर यादव, CJI को भेजा जवाब

इसी दौरान आरोपी महिला ने उसका वीडियो और फोटो खींच लिए। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति को 1 जनवरी को फिर से कॉल आई कि उनके पास उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं। आरोपी ने उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी गई।

See also  पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला

पीड़ित ने धीरे-धीरे करके कुल सात बार में एक लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उसे अलग-अलग नंबर से कॉल करके और रुपयों की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जालसाजों की धमकी से पीड़ित और उनका परिवार डरा हुआ है।

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पेट में इंफेक्शन है। उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है। जब महिला साइबर अपराधी ने फोन किया तो उसे ऐसा लगा कि महिला डॉक्टर बोल रही है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी के पास पीड़ित का नंबर कैसे पहुंचा और पीड़ित की बीमारी के संबंध में उसे कैसे पता चला।

See also  वाराणसी में 6 दिन तक 23 लोगों ने छात्रा से किया गैंगरेप, दिल दहला देने वाली वारदात में 10 गिरफ्तार

भतीजी की इज्जत के पीछे पड़ा चाचा, गंदी तस्वीरों से कर रहा था ब्लैकमेल; खुद को लगाई आग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now