- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रामगढ़ में CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 8, 2025

रामगढ़ में CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रामगढ़: बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने सीसीएल कर्मी और विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती हजारीबाग जिले के उरीमारी क्षेत्र पोटंगा लुकैयाटांड में बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद उरीमारी बंद है, भुरकुंडा-बड़कागांव रोड़ को ग्रामीणों ने बंद कर दिया।

रामगढ़ के गोला में भयानक सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरे टेंपो पर पलटा ट्रक, 3 बच्चों की मौत कई गंभीर तौर से घायल
मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल कर्मी संतोष सिंह पारगढ़ा स्थित अपने घरे से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी हथियार से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आठ से 10 राउंड हुई फायरिंग में संतोष सिंह घायल हो गए उसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

बेटे के जन्मदिन पर ASI को नहीं मिली छुट्टी, अब DGP-DIG और SP पर करेंगे केस!
उरीमारी क्षेत्र में संतोष सिंह कोयला और लोकल सेल से जुड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि लेवी को लेकर संतोष सिंह की हत्या को अंजाम दिया गया है। हालांकि पूरे मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। घटना के बाद न्यू बरसा परियोजना में उत्खनन और परिवहन पूरी तरह बंद है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

See also  खूंटी में दर्दनाक हत्या! डायन के शक में बुजुर्ग को कुदाल से काट डाला; एक गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now