रामगढ़ के गोला में भयानक सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरे टेंपो पर पलटा ट्रक, 3 बच्चों की मौत कई गंभीर तौर से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 8, 2025

Gola Road Accident

रामगढ़ः गोला में भयानक सड़क हादसा हुआ है (Ramgarh Road Accident)। सड़क हादसा में 3  बच्चों की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि गुडविल मिशन स्कूल के बच्चे ऑटो में भर कर स्कूल जा रहे थे इसी दौरान हाईवे पर आलू भरा ट्रक पलट गया और ऑटो पर गिर गया जिससे मौके पर ही चालक समेत चार बच्चों की जान चली गई । बताया जा रहा है कि कई बच्चे गंभीर तौर से घायल है । हादसे के बाद इलाके में मातम हैं । स्कूली बच्चों की उम्र 6-8 वर्ष तक की है ।

3 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने सभी ठंड की वजह से सभी निजी औऱ सरकारी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है । बावजूद इसके गोला का गुडविल मिशन स्कूल खुला रखा गया था । अगर कड़ाके की ठंड में स्कूल नहीं खोला जाता तो गोला के कई घरों का चिराग इस तरह नहीं बुझता।

See also  पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली

बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 12 बच्चे स्कूल जा रहे थे इसी दौरान ओवरटेक करता हुआ एक ट्रक आया और पलट गया जिससे आलू की बोरियां ऑटो पर गिरने लगीं और बच्चे चीखने लगे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now