लातेहार में बाइक और एसयूवी की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गलती पड़ गई भारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2025

bike accident

झारखंड के लातेहार जिले में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए युवकों की उम्र 18 से 22 साल के बीच थी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रांची-डाल्टनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर लातेहार जिला अंतर्गत मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास हुआ। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके चलते युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

62 की उम्र में प्रोफेसर ने लैब असिस्टेंट को किया प्रपोज, किस करने के लिए दबोचा और फिर…

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग युवकों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने कहा कि अगर तीनों ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान शायद बच जाती, उनकी यही भूल उनके जीवन पर भारी पड़ गई।

See also  इंटरमीडिएट की 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 24 को, जैक ने आठवीं, नौंवी और ग्यारहवीं बोर्ड की परीक्षा तारीख भी बदली

लातेहार थाने के प्रभारी दुल्लर चोड़े ने बताया कि युवकों की पहचान बलबीर उरांव, अरविंद उरांव और प्रेम उरांव के रूप में हुई है। सभी मनिका थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोंकी गांव के निवासी थे। एसयूवी से आमने-सामने की टक्कर में उनकी मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

अस्पताल से शव लेकर जा रहे थे घर, स्पीडब्रेकर पर उछली एंबुलेंस और जिंदा हो गया शख्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now