62 की उम्र में प्रोफेसर ने लैब असिस्टेंट को किया प्रपोज, किस करने के लिए दबोचा और फिर…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2025

marriage-proposal

यूपी के अमरोहा में 62 साल की उम्र में प्रोफेसर पर प्यार का खुमार हावी हो गया। वह केक लेकर बेधड़क अपनी आधी उम्र की लैब असिस्टेंट के ऑफिस में पहुंच गया। बेधड़क आई लाइक यू डार्लिंग बोलते हुए प्रपोज कर डाला और फिर किस करने के इरादे से दबोच लिया। एतराज जताने के बावजूद काफी देर तक प्रोफेसर जिद पर अड़ा रहा।

बाद में लैब असिस्टेंट के शोर मचाने पर ऑफिस में दूसरे कर्मियों को आता देख अपने इरादों में नाकाम आरोपी प्रोफेसर केक वहीं फेंककर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तारी से पहले पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

घटना रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक यूनिवर्सिटी कैंपस की है। गजरौला निवासी 34 वर्षीय एक महिला यहां संचालित कोरोना वार्ड में बतौर लैब असिस्टेंट नौकरी करती है जबकि मूलरूप से मेरठ निवासी करीब 62 वर्षीय एक एमबीबीएस चिकित्सक भी इसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वह नोएडा से वाया कार रोजाना ड्यूटी पर आता-जाता है।

See also  सीवान में सदर अस्पताल के गेट पर आधी रात को फायरिंग, एंबुलेंस ड्राइवर को गोली मारी

अस्पताल से शव लेकर जा रहे थे घर, स्पीडब्रेकर पर उछली एंबुलेंस और जिंदा हो गया शख्स

बताया जा रहा है कि प्रोफेसर काफी वक्त से महिला लैब असिस्टेंट पर बुरी नजर रखे हुए था लेकिन उम्रदराज होने के चलते लैब असिस्टेंट को इसका रत्तीभर भी एहसास नहीं था। 30 दिसंबर को दोपहर में प्रोफेसर केक लेकर खुद महिला लैब असिस्टेंट के ऑफिस में पहुंच गया। बोला, दो दिन बाद नया साल आने वाला है और अभी पांच दिन पहले ही क्रिसमस गुजरा है ऐसे में हम दोनों केक काटकर इन दोनों इवेंट की खुशियां को साझा कर सकते हैं।

महिला लैब असिस्टेंट तब भी प्रोफेसर की गंदी नीयत को नहीं भांप पाई और ये ठीक नहीं है बोलकर केक काटने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रोफेसर ने आई लाइक यू डार्लिंग बोलकर किस करने के इरादे से महिला लैब असिस्टेंट को दबोच लिया। अचानक प्रोफेसर की इस हरकत पर घबराई महिला लैब असिस्टेंट ने शोर मचाकर बाकी स्टाफ को अपने ऑफिस में बुला लिया।

रांची सदर CO को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान मिले 11.42 लाख रुपये कैश

See also  रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने जा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

प्रोफेसर केक छोड़कर मौके से भाग गया। महिला लैब असिस्टेंट के परिजन भी यूनिवर्सिटी आ गए और आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। बाद में प्रबंधन ने पुलिस को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बमुश्किल मामला शांत कराया गया।

व्हाट्सऐप पर भी मैसेज भेजा

सीनियर होने के साथ-साथ उम्र 62 पार होने के कारण पीड़िता ने प्रोफेसर की हरकतों को एक-दो नहीं बल्कि कई बार नजरअंदाज किया। इतना ही नहीं इसके बाद प्रोफेसर ने स्टाफ से ही उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फिर व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता ने पुलिस को व्हाट्सऐप चैटिंग से जुड़े स्क्रीन शॉट भी दिए हैं।

फौज में चिकित्सकीय सेवाएं दे चुका है प्रोफेसर

यूनिवर्सिटी में ज्वाइनिंग से पहले आरोपी प्रोफेसर की फौज में बतौर चिकित्सक भी तैनाती रही है। बताया जा रहा है अक्खड़ और रंगीला मिजाज होने के कारण वहां भी ऐसी हरकतों को लेकर हंगामा हुआ था। करीब चार साल तक फौज में सेवाएं देने वाले चिकित्सक को आखिर में ड्यूटी से हटा दिया गया था।

See also  Pawan Singh ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन, Upendra Kushwaha के खिलाफ उतरे मैदान में

मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत तीन सबूत के अभाव में कोर्ट से बरी

चांसलर से बोला, आखिर क्या बुराई है, आई लाइक हर

पूरा मामला जानने के लिए चांसलर ने पीड़िता और आरोपी के अलावा सीनियर स्टाफ को अपने ऑफिस में बुला लिया। आरोपी को यहां भी अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं हुआ बल्कि सबके सामने भी उसने साफ बोल दिया कि क्या ऐसा करना कोई गुनाह है, आई लाइक हर, आखिर इसमें बुराई क्या है। चांसलर ने जांच के लिए कमेटी गठित करते हुए उसी वक्त प्रोफेसर को निलंबित भी कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया, यूनीवर्सिटी से जुड़े मामले में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधन ने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित भी कर दिया है।

लोहरदगा के लाल देवेंद्र कुमार प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पदक के लिए नामित, NDRF के महानिदेशक ने पदक से किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now