झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार, मनु भाकर, डी गुकेश सहित चार को खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया डी गुकेश मनु भाकर सहित 4 खिलाड़ियों को दिया खेल रत्न पुरस्कार, झारखंड की सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड

रांची: भारत सरकार ने 2 जनवरी को खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार की घोषणा कर दी। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज के नये बादशाह डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलेटिक्स प्रवीण कुमार को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की है।

bd0355fb 1a8b 44d0 b2de aa4208898eb3

लालू यादव के ऑफर को लेकर बढ़े सियासी तापमान के बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ आये नजर
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसमें झारखंड की बेटी और हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे भी शामिल है। सिमडेगा की रहने वाली पूर्व ओलंपियन सलीमा टेटे सहित 32 खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार दिया जाएगा। 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू के हाथों सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार खेल रत्न और ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार में कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी शामिल नहीं है।

d55e4db1 0e6d 4a0e 8b4d 4dbda550acfb

देखें क‍िन्हें म‍िले अर्जुन पुरस्कार

1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
3. नीतू (मुक्केबाजी)
4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
6. सलीमा टेटे (हॉकी)
7. अभिषेक (हॉकी)
8. संजय (हॉकी)
9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स
19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
30. अभय सिंह (स्क्वैश)
31. साजन प्रकाश (तैराकी)
32. अमन (कुश्ती)

खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)
1. सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)
2. मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)
1. सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग)
2. दीपाली देशपांडे (शूटिंग)
3. संदीप सांगवान (हॉकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)
1. एस. मुरलीधरन (बैडमिंटन)
2. अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
1. फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now